डायरिया की रोकथाम क्या है?HealthPlanet

Posted on Mon 19th Dec 2022 : 12:47

डायरिया की रोकथाम (prevention Of Diarrhoea) :-

कई ऐसे कारक या फैक्टर्स हैं, जिससे डायरिया होने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि, कुछ एहतियाती उपायों को अपनाकर आप इस संक्रमण से खुद को बचाए रख सकते हैं।

गुड हाइजीन: टॉयलेट से आने के बाद अपने हाथों को 20 सेकेंड तक साबुन और पानी से धोएं। इसके अलावा, खाना बनाने और खाने से पहले और बाद में भी अपने हाथों को साफ करना कभी ना भूलें।

टीका लगवाएं: डायरिया होने का मुख्य कारण है रोटावायरस। रोटावायरस वैक्सीन के जरिए डायरिया से बचा जा सकता है। यह वैक्सीन विभिन्न खुराकों में बच्चों (1 वर्ष) को दिया जाता है।

भोजन को सही तरीके से स्टोर करें: बचे हुए भोजन और अन्य खाने-पीने की चीजों को फ्रिज में रखें। खाने और पकाने से पहले कच्चे फलों और सब्जियों को अच्छी तरह से पानी से धोएं। ऐसी कोई भी चीज न खाएं, जो खराब हो गई हो। डायरिया संक्रमण से बचने के लिए इन सभी फूड सेफ्टी उपायों को हमेशा फॉलो करें।

अपने खानपान के प्रति सावधान रहें: स्ट्रीट फूड्स और नल का पानी कीटाणुओं का मुख्य केंद्र होता है, जो डायरिया का कारण बन सकता है। बाहर खाने जा रहे हैं, तो किसी विश्वसनीय फूड ज्वॉइंट्स में ही जाएं। यात्रा के दौरान बॉटल का पानी ही पिएं। घर पर वाटर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info